फ्रांस, अमेरिका, जापान को भूल जाओ... भारत के वैज्ञानिकों ने बनाया जादुई रिएक्टर, होमी भाभा का 70 पुराना सपना साकार

फ्रांस, अमेरिका, जापान को भूल जाओ... भारत के वैज्ञानिकों ने बनाया जादुई रिएक्टर, होमी भाभा का 70 पुराना सपना साकार
Prototype Fast Breeder Reactor PFBR: भारत ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. इससे देश अगले 700 सालों तक ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन सकता है. तमिलनाडु के कलपक्कम में 'प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर' (PFBR) के 'क्रिटिकल' होने के साथ ही भारत ने उस तकनीक पर मुहर लगा दी है, जिसे जापान, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों ने भी छोड़ दिया था. यह रिएक्टर न केवल बिजली पैदा करेगा, बल्कि जलने के बाद और ज्यादा ईंधन पैदा करेगा. अब भारत डॉ. होमी जहांगीर भाभा के सपनों को सच करने जा रहा है.