फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा, आरोपी को मिलेगी फांसी की सजा, बच्ची से रेप-मर्डर केस में CM फडणवीस की सख्ती
पुणे के एसपी संदीप सिंह गिल ने घटना को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 1 मई की शाम को पुलिस को इस खौफनाक वारदात की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस ने सिर्फ डेढ़ घंटे के अंदर आरोपी को हिरासत में ले लिया. एसपी ने कहा कि 15 दिनों के अंदर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होगी. केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करके पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.