फरीदाबाद की इस झील को कहा जाता है ‘छोटा लद्दाख’, खूबसूरती देख लोग रह जाते हैं हैरान

फरीदाबाद की इस झील को कहा जाता है ‘छोटा लद्दाख’, खूबसूरती देख लोग रह जाते हैं हैरान
फरीदाबाद की सिरोही झील इन दिनों बन रही है पर्यटकों की पहली पसंद. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी यह झील अपनी नीली साफ दिखने वाली गहराई और खूबसूरत नजारों के लिए जानी जाती है. यहां हर दिन सैकड़ों लोग घूमने आते हैं, लेकिन झील में नहाना सख्त मना है क्योंकि कई हादसे हो चुके हैं और यह जगह बेहद गहरी और खतरनाक मानी जाती है.