प्रकृति की गोद में वन्यजीवों का स्वर्ग! सुंधा माता कंजर्वेशन रिजर्व बना राजस्थान का नया इको-टूरिज्म हॉटस्पॉट

प्रकृति की गोद में वन्यजीवों का स्वर्ग! सुंधा माता कंजर्वेशन रिजर्व बना राजस्थान का नया इको-टूरिज्म हॉटस्पॉट
Jalore News: सुंधा माता कंजर्वेशन रिजर्व अब इको-टूरिज्म के रूप में तेजी से उभरता हुआ एक प्रमुख आकर्षण बन रहा है. यहां प्राकृतिक वातावरण के बीच वन्यजीवों को सुरक्षित संरक्षण मिल रहा है, जिससे जैव विविधता को बढ़ावा मिल रहा है. यह क्षेत्र न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी खास बन रहा है. हरियाली, पहाड़ी इलाकों और शांत वातावरण के कारण यहां आने वाले पर्यटक प्रकृति के करीब खुद को महसूस करते हैं. प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को इको-टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं.