पेरिनी से लंबाडी तक... हर कदम में छिपी है संस्कृति की कहानी! तेलंगाना के 5 लोक नृत्य दुनिया में बना रहे पहचान
Telangana Folk Dance: तेलंगाना अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और रंग-बिरंगे लोक नृत्यों के लिए देशभर में खास पहचान रखता है. यहां के पारंपरिक नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि इतिहास, लोक जीवन और सामाजिक परंपराओं का जीवंत प्रतिबिंब हैं. पेरिनी शिवतांडवम, लंबाडी, धिमसा, गुस्साडी और बोनालू नृत्य तेलंगाना की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं. इन नृत्यों में पारंपरिक वेशभूषा, लोक संगीत और अनूठे भाव लोगों को आकर्षित करते हैं. विशेष अवसरों, त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में इन लोक नृत्यों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जाता है. पेरिनी शिवतांडवम जहां वीरता और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, वहीं लंबाडी नृत्य बंजारा समुदाय की संस्कृति को दर्शाता है.