पेट्रोल-गोल्ड की अपील के बाद देश में क्या चल रहा है? VIP से लेकर आम जनता तक सब बदलने लगे
Rubika Liyaquat Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने और सोना खरीदने में सावधानी बरतने की अपील ने देश में बड़ी चर्चा छेड़ दी है. सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस पर बहस तेज हो गई है. कुछ लोग इसे आर्थिक जागरूकता की जरूरत बता रहे हैं, तो कुछ इसे आम जनता पर अतिरिक्त दबाव मान रहे हैं. इसी बीच कई जगहों पर नेताओं और वीआईपी लोगों द्वारा काफिले और खर्चों में कटौती के उदाहरण भी सामने आए हैं, जिससे यह मुद्दा और सुर्खियों में आ गया है. सरकार का कहना है कि यह कदम देश की आर्थिक स्थिरता और फॉरेक्स रिजर्व को मजबूत करने की दिशा में है, क्योंकि तेल और सोने का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात होता है. अब सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक अपील है या फिर आने वाले समय की किसी बड़ी आर्थिक रणनीति का संकेत. रुबिका लियाकत से तेल से बचत का गणित समझिए...