पूरी दुनिया में पीएम मोदी का डंका! इटली में यूएन की संस्था से मिला सबसे बड़ा 'एग्रीकोला मेडल'
इटली के रोम में विश्व पटल पर भारत का मान एक बार फिर बढ़ा है. संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, साल 2026 के 'एग्रीकोला मेडल' (Agricola Medal) से नवाजा है. यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पीएम मोदी को किसानों के कल्याण, खाद्य सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन की दिशा में किए गए उनके ऐतिहासिक कार्यों के लिए दिया गया है. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन और 'श्री अन्न' (मिलेट्स) को वैश्विक पहचान दिलाने जैसी भारत की नीतियों ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. पीएम मोदी ने इस सम्मान को देश के किसानों को समर्पित किया है.