पूनम ने कंपनी का ऑफर ठुकराकर शुरू किया मसाले का व्यापार, समूह की महिलाओं का मिला सहयोग, हो रही बंपर कमाई

पूनम ने कंपनी का ऑफर ठुकराकर शुरू किया मसाले का व्यापार, समूह की महिलाओं का मिला सहयोग, हो रही बंपर कमाई
फिरोजाबाद के हजरतपुर गांव में रहने वाली महिला पूनम देवी ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने मसाले का बिजनेस आठ साल पहले शुरू किया था. पहले वह घर के ही कामकाज में लगी रहती थी फिर एक मसाले बेचने वाली कम्पनी ने उनसे मसाले बेचने का ऑफर दिया. उन्होंने कुछ दिन तक इस काम को किया लेकिन बाद में उनका सम्पर्क एनआरएलएम विभाग से हुआ और वहां से महिलाओं के समूह से जुड़ने का मौका मिला. जहां उनको अन्य चीजों की भी जानकरी मिली.