पीएम मोदी की अपील के बाद सोने पर बड़ा अपडेट, जल्द खुलेगा बुलियन बैंक, आम आदमी को मिलेगा फायदा
Bullion Bank : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिन पहले देशवासियों से अपील की थी कि देशहित में सालभर सोने की खरीद कम कर दें. इसके बाद से ही देश में एक्सपर्ट और आम आदमी सभी अपनी-अपनी तरह से कयास लगा रहे हैं. ज्वैलरी के बिजनेस से जुड़े कारोबारियों ने भी पीएम और सरकार से ऐसा कोई कदम न उठाने की अपील की है. हालांकि, पीएम मोदी की अपील के 24 घंटे के भीतर आम आदमी की राहत के लिए बुलियन बैंक लॉन्च कर दिया गया है.