पाली का चायवाला बना ‘वेस्ट का वंडरमैन’! प्लास्टिक कचरे से तैयार कर रहा 100 साल टिकने वाला फर्नीचर
Plastic Waste Recycling Furnitur : पाली जिले के बिसलपुर गांव के कानाराम मेवाड़ा ने प्लास्टिक कचरे को नई पहचान दी है. चाय बेचने वाले कानाराम अब कचरे से मजबूत और आकर्षक फर्नीचर बना रहे हैं, जो 100 साल तक टिकने का दावा करता है. 5 साल में 10 टन कचरा इस्तेमाल कर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की. उनकी इस अनोखी पहल की सराहना देशभर में हो रही है.