पाठा क्षेत्र में हर घर नल योजना से गोपीपुर और सरहट गांवों में पानी की किल्लत घटी, बैलगाड़ियों पर निर्भरता हुई कम, आसान हुआ जीवन

पाठा क्षेत्र में हर घर नल योजना से गोपीपुर और सरहट गांवों में पानी की किल्लत घटी, बैलगाड़ियों पर निर्भरता हुई कम, आसान हुआ जीवन
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र के गांवों में लोगों को वर्षों तक पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी.कभी बैलगाड़ियों में ड्रम रखकर तो कभी साइकिलों के सहारे लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाते थे, लेकिन अब हर घर नल योजना ने इन गांवों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. वहीं चित्रकूट लोकल 18 की टीम जब पाठा क्षेत्र के गोपीपुर गांव पहुंची तो यहां का बदला हुआ नजारा देखने को मिला. जिस गांव में कभी हर घर के बाहर पानी ढोने वाली बैलगाड़ियां दिखाई देती थीं, वहां अब लोगों के घरों तक टोटियों से पानी पहुंच रहा है.