पाठा के किसान धान की नर्सरी तैयार करते समय रखे इन बातों का ध्यान, बंपर होगी पैदावार

पाठा के किसान धान की नर्सरी तैयार करते समय रखे इन बातों का ध्यान, बंपर होगी पैदावार
उप कृषि निदेशक राजकुमार ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि धान की नर्सरी तैयार करने का समय शुरू हो चुका है. पिछले कुछ वर्षों में चित्रकूट में धान की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ा है और बड़ी संख्या में किसान इसकी तैयारी में जुट गए हैं,उन्होंने कहा कि समय पर नर्सरी तैयार करने से रोपाई भी समय से हो जाती है, जिससे फसल का उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है.