'पाकिस्तान को भुगतना होगा आतंकवाद को मदद देने का अंजाम...' संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जमकर सुनाया

'पाकिस्तान को भुगतना होगा आतंकवाद को मदद देने का अंजाम...' संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जमकर सुनाया
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि पाकिस्तान ने कई बार भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ा, बिना उकसावे के हमले किए और दशकों तक सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दिया. उन्होंने पाकिस्तान की 'हजार घाव देकर कमजोर करने' की नीति का जिक्र करते हुए कहा कि यह उसकी असली सोच को उजागर करता है.