पाक PM शहबाज ने कबूला- ब्रह्मोस ने किया बर्बाद, भारतीय सेना ने जारी किया कबूलनामे का Video, दिए सबूत
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फुटेज भी शामिल है, जिसका लब्बोलुआब यही था कि भारत की ब्रह्मोस ने हमे बर्बाद कर दिया था. उसके बाद हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था. इस वीडियो में भारतीय सेना के जाबांजी के वह दस्तखत भी मौजूद है, जिसमें उसने पाकिस्तान के भीतर में घुसकर आतंकी ठिकानों, हवाई अड्डों सहित दूसरे सैन्य ठिकानों को बर्बाद किया था.