पहाड़ों का गुरुर तोड़ भारत ने बनाईं ये 6 बेमिसाल टनल, इनकी इंजीनियरिंग है करिश्मा, रोमांचक सफर के लिए रहें तैयार
India's Longest Rail Tunnels: भारत ने पिछले कुछ सालों में इंजीनियरिंग की मिसाल पेश की है. उसने ऐसी-ऐसी टनल बनाई है जो भारतीय इंजीनियरिंग का करिश्मा है. ये टनल पहाड़ों के गुरुर को तोड़कर बनाई गई है. वहीं पानी के नीचे भी भारत ने टनल बना ली है. इसका लोहा पूरी दुनिया मानने लगी है. चाहे वह लद्दाख की हाड़ कंपाने वाली ठंड हो या ब्रह्मपुत्र नदी का अथाह पानी, भारतीय इंजीनियरों ने हर चुनौती को मात देकर ऐसी टनल बनाई हैं. ये टनल न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं बल्कि पर्यटन के लिए भी किसी अजूबे से कम नहीं हैं.अगर आप रोमांचक यात्रा के शौकीन हैं तो तैयार हो जाइए. हम यहां ऐसे 6 टनल के बारे में जानकारी दे रहे हैं.