पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण पर तूफान और बारिश का साया, कोलकाता में 50 की स्पीड से चलेगी आंधी
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के मौसम पर बड़ी चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने 9 मई के लिए अलर्ट दिया है. पूरे राज्य में बिजली चमकने का अंदेशा है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होगी. साउथ बंगाल के जिलों में 13 मई तक मौसम खराब रहेगा.