पर्ची वाले बाबा' का कमाल! हिमंता ने पहले ही लिख लिया था रिजल्ट, सोशल मीडिया हुआ लोटपोट
Himanta Biswa Sarma Parchi Prediction: असम विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सरमा ने दावा किया कि उन्होंने मतदान खत्म होने के दिन ही एक पर्ची पर चुनाव परिणाम का अनुमान लिख लिया था, जो लगभग सही निकला. इसके बाद यूजर्स ने उन्हें 'पर्ची वाले बाबा' कहकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. वहीं जीत के बाद सरमा ने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर भी तीखा हमला बोला और कहा कि असम की जनता ने उन्हें करारा जवाब दिया है. यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर चर्चा और ह्यूमर का बड़ा विषय बन गया है.