पद्मनाभस्वामी, सबरीमाला, तिरुपति बालाजी... देश के बड़े-बड़े मंदिरों में कब-कब हुई खजाने की चोरी
केरल के मशहूर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से सोना चोरी के आरोपों ने लोगों को हैरान कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पद्मनाभस्वामी मंदिर से सोने की बिस्किटें, सिक्के और कीमती धार्मिक चीज़ें गायब होने का दावा किया गया है. यह मामला सामने आने के बाद एक बार फिर देश के बड़े मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में आ गई है. पिछले कुछ वर्षों में देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी, सोना गायब होने, प्राचीन मूर्तियों की तस्करी और दान में मिली संपत्ति में गड़बड़ी जैसे मामले सामने आते रहे हैं. आइए जानते हैं देश के उन चर्चित मंदिरों के बारे में, जहां चोरी या खजाने से जुड़ा विवाद बड़ा मुद्दा बना...