पद्मनाभस्वामी मंदिर के खजाने में बड़ी सेंध? हीरे का 'वैर नाम' आभूषण और सोना गायब, DGP की रिपोर्ट से हड़कंप
Padmanabhaswamy Mandir News: केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से कीमती आभूषण और सोना गायब होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. DGP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'वैर नाम' नाम का दुर्लभ हीरे का आभूषण पिछले छह महीनों से गायब है. भक्तों द्वारा दान किए गए 78 ग्राम सोने और एक सोने के दीपक का भी रिकॉर्ड नहीं मिल रहा. पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है. मंदिर प्रशासन अब जांच के घेरे में आ गया है.