नौतपा से पहले ही बड़ा अलर्ट, मौसम उगलेगा आग, अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त!

नौतपा से पहले ही बड़ा अलर्ट, मौसम उगलेगा आग, अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त!
Nautapa Kya hai: राजस्थान में नौतपा शुरू होने से पहले ही बाड़मेर और जैसलमेर में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. तापमान लगातार बढ़ रहा है और दोपहर के समय हालात बेहद मुश्किल होते जा रहे हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हीटवेव और लू का असर और बढ़ा तो क्या अस्पताल इसके लिए तैयार हैं? इसी को लेकर जिला अस्पतालों की तैयारियों का रियलिटी चेक किया गया.बाड़मेर जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक मरीजों के लिए अलग वार्ड तैयार किया गया है. अस्पताल प्रशासन ने 20 बेड रिजर्व रखे हैं और ORS, ग्लूकोज, दवाइयों व प्राथमिक उपचार सामग्री का अतिरिक्त स्टॉक भी रखा गया है. इमरजेंसी स्टाफ को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं मरीजों को राहत देने के लिए वॉटर स्प्रिंकल कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है.जैसलमेर जिला अस्पताल में भी हीटवेव को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं. अस्पताल के हर वार्ड में जम्बो कूलर और अतिरिक्त पंखों की व्यवस्था की गई है ताकि मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके. डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में लू और हीट स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचना चाहिए और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए.