नो हेलमेट तो नो एंट्री... पाली का अनोखा पार्क बना आकर्षण का केंद्र! यहां वॉक करने से पहले जानने लें नियम
Traffic Rules Park Pali: राजस्थान के पाली शहर में स्थित एक अनोखा पार्क इन दिनों लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस पार्क की सबसे खास बात यह है कि यहां आने वाले लोगों को वॉक करते समय भी यातायात नियमों का पालन करना पड़ता है. पार्क को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष तरीके से विकसित किया गया है. यहां छोटे-छोटे ट्रैफिक सिग्नल, रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और यातायात संकेत लगाए गए हैं, जिससे बच्चों और बड़ों को मनोरंजन के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी मिलती है. स्थानीय लोग इसे शिक्षा और मनोरंजन का बेहतरीन संगम मान रहे हैं. खासकर बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यह पार्क काफी उपयोगी साबित हो रहा है.