नैनीताल में फास्ट टैग से जुड़ेंगे टोल बूथ, अब बिना रुके शहर में कर सकेंगे एंट्री, पर्यटकों को मिलेगी राहत

नैनीताल में फास्ट टैग से जुड़ेंगे टोल बूथ, अब बिना रुके शहर में कर सकेंगे एंट्री, पर्यटकों को मिलेगी राहत
नैनीताल आने वाले दिनों में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या से राहत पा सकती है. शहर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने अब टोल बूथों को FASTag प्रणाली से जोड़ने की तैयारी तेज कर दी है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुककर भुगतान नहीं करना पड़ेगा और शुल्क सीधे उनके FASTag खाते से कट जाएगा.  इससे शहर में वाहनों की लंबी कतारों और जाम की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है.