नीलेश, तृप्ति और कैलाश... जमीन से जुड़े 3 नायकों से न्यूज 18 ने की खास बातचीत, मिलने वाला है पद्म सम्मान
Padam Award 2026: देश के विकास और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली शख्सियतों को भारत सरकार पद्म पुरस्कारों से नवाजने जा रही है. पद्म पुरस्कार 2026 वितरण समारोह का भव्य आयोजन 25 मई 2026 को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में किया जाएगा, जहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सभी विजेताओं को सम्मानित करेंगी. न्यूज़ 18 इंडिया ने इस सम्मान को पाने वाले जमीनी नायकों से खास बातचीत की.