नीट महाविवाद में नया मोड़, क्या बायो-केमिस्ट्री के बाद फिजिक्स का पेपर भी हो गया था लीक?
NEET UG 2026 Physics Paper Leak: नीट यूजी 2026 मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं और जांच का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है. एनटीए ने सीबीआई से फिजिक्स पेपर लीक की जांच करने को कहा है. आशंका है कि लीक हुए 'गेस पेपर' में एनटीए के गोपनीय बैकअप पेपर सेट के सवाल शामिल थे. 21 जून को होने वाले री-एग्जाम से पहले जांच तेज कर दी गई है.