'ना राज्यसभा, ना राष्ट्रीय राजनीति…' CM पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया ने क्यों लिया फैसला? हर कोई हैरान!
Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने एक भावुक भाषण दिया है. उन्होंने इस्तीफे के बाद अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वे आलाकमान के प्रस्ताव के बावजूद राज्यसभा नहीं जाएंगे. उन्होंने अपने 50 साल लंबे राजनीतिक सफर को 'खुली किताब' बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश में संविधान न होता, तो वे आज भी कहीं भेड़ें चरा रहे होते.सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्र द्वारा फंड रोकने से राज्य को नुकसान हुआ, इसके बावजूद कर्नाटक की जीडीपी देश की जीडीपी से बेहतर है.