ना मंत्री पद चाहिए और ना... थलापति विजय की इन दो दलों ने बना दी सरकार! अब एक छोटी सी अड़चन बाकी

ना मंत्री पद चाहिए और ना... थलापति विजय की इन दो दलों ने बना दी सरकार! अब एक छोटी सी अड़चन बाकी
Thalapathi Vijay get CPI-CPM Support: तमिलनाडु की सियासत में पिछले 48 घंटों से जारी सस्पेंस का अब हैप्पी एंडिंग वाला क्लाइमेक्स सामने आ गया है. जहां कल तक राजभवन की नो एंट्री ने थलापति विजय की धड़कनें बढ़ा रखी थीं, वहीं आज CPI और CPM के हथौड़े ने बहुमत की सारी बाधाएं तोड़ दी हैं. न्‍यूज18 तमिल की रिपोर्ट के मुताबिक वामपंथी दलों और VCK के समर्थन के बाद विजय का कारवां 119 के आंकड़े पर पहुंच गया है, जो बहुमत के 118 के कांटे को पार कर चुका है.