नंदीग्राम पार्ट-2: अमित शाह का दिमाग, सुवेंदु अधिकारी की डेयरिंग...भवानीपुर में कहीं की नहीं रहीं ममता
Mamata Banerjee lost Bhabanipur: शाहरुख खान की साल 2017 में एक फिल्म आई थी. नाम था रईस. उस फिल्म में एक फेमस डायलॉग था- 'बनिया का दिमाग और मियाभाई की डेयरिंग.' बंगाल चुनाव में इस डायलॉग की बानगी देखने को मिली. अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने मिलकर भवानीपुर में ममता बनर्जी की नींद उड़ा दी. जी हां, अमित शाह के दिमाग और सुवेंदु अधिकारी की डेयरिंग ने ममता बनर्जी को भवानीपुर में हरा दिया.