न बड़ी डिग्री, न शहर… फिर भी बनाया का ‘एम्पायर’! केवलाराम ने मेहनत और जुनून से बदली हजारों महिलाओं की जिंदगी
Motivational Story: सिर्फ 5वीं तक पढ़े केवलाराम ने मेहनत, लगन और अलग सोच के दम पर ऐसा कारोबार खड़ा किया, जिसकी आज हर तरफ चर्चा हो रही है. उन्होंने अपने छोटे स्तर के काम को धीरे-धीरे बड़े व्यवसाय में बदलते हुए करीब 80 लाख रुपए का टर्नओवर हासिल किया. खास बात यह है कि उनके इस प्रयास से लगभग 6 हजार महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला. सीमित शिक्षा और संसाधनों के बावजूद केवलाराम ने हार नहीं मानी और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग कर अपना खुद का ‘एम्पायर’ खड़ा कर दिया.