न खेती होती न पानी की सुविधा, ऊपर से नक्सली, पहाड़ी गांव छोड़ा, 50 परिवारों न बसाया न्यू बॉम्बे

न खेती होती न पानी की सुविधा, ऊपर से नक्सली, पहाड़ी गांव छोड़ा, 50 परिवारों न बसाया न्यू बॉम्बे
मध्य प्रदेश का बालाघाट का 53 प्रतिशत हिस्सा वनों से घिरा हुआ है. यहां पर सिर्फ वन नहीं बल्कि सतपुड़ा की ऊंची-ऊंची पर्वत श्रृंखला है. ऐसे में यहां पर छोटे-छोटे टोलों में आदिवासी समुदाय के लोग सदियों से रहते हैं. ऐसे में इस इलाकों में पानी और कनेक्टिविटी की समस्या रही है.ऊपर से 35 सालों तक नक्सलियों का साया रहा है.