धौलाकुआं, लिफ्ट और ऑल इंडिया रेडियो... 1978 में क्या थी रंगा-बिल्ला की खौफनाक दास्तां, जिस पर आ रही वेबसीरीज
Ranga-Billa Story: 26 अगस्त 1978 को दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो के प्रोग्राम के लिए निकले दो मासूम भाई-बहन गीता और संजय चोपड़ा का रंगा और बिल्ला नाम के अपराधियों ने लिफ्ट देने के बहाने अपहरण कर लिया था. संजय की जांबाजी और विरोध के बावजूद दोनों दरिंदों ने बच्चों पर बर्बर हमला कर दिया. इस घटना के बाद बच्चों के नाम पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार (गीता और संजय चोपड़ा पुरस्कार) की शुरुआत हुई. अब इस घटनाक्रम पर वेबसीरीज राख आने जा रही है.