धूप में भी लगेगी ठंड... गर्मी में बनाए कूल प्लान! पुष्कर के ये 5 रिसोर्ट्स देंगे स्विमिंग पूल के साथ ठंडक का मजा
Pushkar Luxury Resorts: राजस्थान की भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अब पुष्कर के शानदार रिसोर्ट्स का रुख कर रहे हैं. यहां मौजूद कई लग्जरी और फैमिली रिसोर्ट्स अपनी खास स्विमिंग पूल सुविधाओं और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच बने ये रिसोर्ट्स गर्मी के मौसम में ठंडक और सुकून का बेहतरीन अनुभव देते हैं. पर्यटक यहां पूल पार्टी, राजस्थानी फूड, स्पा और शानदार सनसेट व्यू का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि कई रिसोर्ट्स में परिवार और कपल्स के लिए अलग-अलग सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. वीकेंड ट्रिप और समर वेकेशन के लिए पुष्कर आजकल लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है.