दो मंजिला स्टेशन, 5 लिफ्ट और 6 एस्केलेटर! कुछ ऐसा होगा पटना मेट्रो का पहला इंटरचेंज स्टेशन, जानें खासियत
Khemnichak Interchange Metro Station: शहर की मेट्रो कनेक्टिविटी का सबसे अहम केंद्र बनेगा. यहां यात्री आसानी से एक रूट की मेट्रो छोड़कर दूसरे रूट की पकड़ सकेंगे. निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और उम्मीद की जा रही है कि अगस्त तक यह स्टेशन पूरी तरह तैयार हो जाएगा. पटना का खेमनीचक इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन अगस्त तक तैयार होगा. जिससे यात्री आसानी से दो रूट बदल सकेंगे. दो मंजिला स्टेशन में 5 लिफ्ट, 6 एस्केलेटर और अलग-अलग प्लेटफॉर्म होंगे, जिससे पूरे पटना की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी.