'दो टाइम पानी दे दो'... बूंद-बूंद पानी को तरसा अलवर! महिलाएं पहाड़ों से ढो रहीं पानी, प्रशासन से लगाई गुहार
Alwar Water Crisis: राजस्थान के अलवर जिले से जल संकट की बेहद मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जहां 45 डिग्री तापमान के बीच महिलाएं पानी के लिए पहाड़ चढ़ने को मजबूर हैं. ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट इतना गहरा गया है कि महिलाओं को रोजाना कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है. तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद महिलाएं सिर पर मटके रखकर कठिन रास्तों से गुजर रही हैं. परेशान महिलाओं ने प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि “दिन में दो टाइम पानी दे दो, वही काफी है.” ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है.