देश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह माफ़िया के चंगुल में आ चुकी है, NEET पेपर लीक पर बोले केजरीवाल
नीट पेपर लीक के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर एक बच्चा आवाज उठाएगा, तो यह शिक्षा माफिया छोड़ेगा नहीं. ये आपको छोड़ेंगे नहीं और सबकी आवाज दबा देंगे. इसके खिलाफ सबको मिलकर आवाज उठानी पड़ेगी.