'दुनिया जानती है हमारी ताकत,' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, बोले- हमारा धैर्य, कमजोरी नहीं

'दुनिया जानती है हमारी ताकत,' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिर किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र, बोले- हमारा धैर्य, कमजोरी नहीं
Rajnath Singh News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का धैर्य उसकी कमजोरी नहीं है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकियों को सटीक जवाब दिया और केवल उनके ठिकानों को ही निशाना बनाया. एडवांस मिसाइल सिस्टम और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से यह ऑपरेशन सैन्य क्षमता का उदाहरण बना. उन्होंने कहा कि अगर भारत अपनी पूरी ताकत दिखाता तो दुनिया अलग ही रूप देखती. यह बयान भारत की संतुलित और जिम्मेदार सैन्य नीति को दर्शाता है.