दुनिया के अमीर देशों से कितना बेहतर है भारतीय जिम? ये चीज देखकर दंग रह गई यूक्रेनी इंन्फ्लूएंसर, बना डाला वीडियो
भारत में रहने वाली यूक्रेनी कंटेंट क्रिएटर सैंड्रा ने भारतीय और यूरोपीय जिम कल्चर की तुलना करते हुए अपना अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि भारतीय जिम का माहौल ज्यादा फ्रेंडली और सपोर्टिव लगता है, जहां लोग एक-दूसरे की मदद करने के लिए आगे आते हैं. वहीं यूरोप में जिम का माहौल ज्यादा प्राइवेट और शांत होता है. सैंड्रा ने यह भी कहा कि भारत में ट्रेनर्स और स्टाफ का व्यवहार उन्हें काफी अलग और बेहतर लगा. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुछ मामलों में यूरोप के जिम ज्यादा बैलेंस्ड हैं.