दिल्ली से लखनऊ जितनी दूरी महज 2 घंटे में, चलने ही वाली है यह खास ट्रेन, पुष्पक विमान वाली है रफ्तार
Bulllet Train News: भारत में हाई स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो चुकी है. कर्नाटक सरकार ने बेंगलूर-हैदराबाद और बेंगलूर-चेन्नई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दी है. इन ट्रेनों की रफ्तार 320 से 350 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है. इससे चेन्नई से बेंगलूर सिर्फ 75 मिनट और हैदराबाद से बेंगलूर करीब 2 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. एक्सपर्ट का मानना है कि भविष्य में दिल्ली-लखनऊ जैसे रूट्स पर भी इसी तरह की हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जा सकती हैं. यह प्रोजेक्ट भारत में यात्रा, उद्योग, रोजगार और अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने वाला माना जा रहा है. (सभी फोटो AI जनरेटेड)