दिल्ली से निकला एक मैसेज और तिलमिला उठा चीन, क्वाड की मीटिंग देख बोला- ये तो चीटिंग है...
समंदर में चीन की दादागिरी को ठिकाने लगाने के लिए क्वाड देशों ने दिल्ली में मिलकर एक बड़ा 'समुद्री मास्टरस्ट्रोक' खेला है. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की हर हरकत पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के लिए एक हाई-टेक समुद्री पहरेदारी सिस्टम का ऐलान किया गया है. साथ ही प्रशांत महासागर के रणनीतिक द्वीप देश फिजीको अपने पाले में लाकर क्वाड ने चीन की नींद उड़ा दी है.