दिल्ली में युवाओं को मिला पार्टी का नया ठिकाना! कम बजट में साउथ इंडियन और चाइनीज फूड, ₹79 से मेन्यू शुरू
Cheap And Hygienic Food In Delhi: दिल्ली के दिल महरौली में खाने-पीने के शौकीनों, खासकर युवाओं के लिए एक बेहद किफायती और शानदार ठिकाना सामने आया है. सेवी रेस्टोरेंट अपनी खासियतों के कारण इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर कॉलेज ग्रुप्स तक में छाया हुआ है. इस रेस्टोरेंट की सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि यहां लजीज व्यंजनों की शुरुआत मात्र 79 रुपये से होती है. यहां साउथ इंडियन, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज से लेकर पारंपरिक इंडियन फूड तक सब कुछ बेहद हाइजीनिक और टेस्टी तरीके से परोसा जाता है.