दिल्ली दरबार में दंडवत प्रणाम! मिलिए उस 'लाठी के जादूगर' से, ज‍िनकी सादगी देख पीएम मोदी भी कुर्सी से खड़े हो गए

दिल्ली दरबार में दंडवत प्रणाम! मिलिए उस 'लाठी के जादूगर' से, ज‍िनकी सादगी देख पीएम मोदी भी कुर्सी से खड़े हो गए
राष्ट्रपति भवन के चमचमाते दरबार में जब पुडुचेरी के मार्शल आर्ट गुरु के. पजानिवेल का नाम गूंजा, तो इतिहास ठहर गया. पद्मश्री सम्मान थामने से पहले, इस बुजुर्ग ने पूरी श्रद्धा से पीएम मोदी को दंडवत प्रणाम किया. इस एक पल ने उनकी 40 साल की तपस्या और माटी के संस्कारों ने पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया.