दिल्ली-NCR में 46°C, बांदा 48.2°C में झुलसा, तंदूर बने उत्तर भारत में आखिर क्यों मंडरा रहा है 'अल नीनो' का खौफ?
IMD Heatweave Warning: उत्तर और मध्य भारत इस समय भयंकर लू (Heatwave) की चपेट में है. आसमान से बरसती आग ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.8°C तक पहुंच गया है, वहीं उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 48.2°C रिकॉर्ड किया गया है. बांदा इस महीने एशिया के सबसे गर्म शहरों में से एक बन गया है. मौसम विभाग (आईमएडी) ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' और यूपी-एमपी के कई जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है. जम्मू-कश्मीर में अत्यधिक गर्मी से पर्यटन स्थलों के फूल झुलस रहे हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चिलचिलाती गर्मी 'अल नीनो' (El Niño) का प्रभाव है, जिससे आने वाले दिनों में हालात और विकराल हो सकते हैं.