थलापति विजय ने तमिलनाडु पुलिस में रातोंरात मचाई 'उथल-पुथल', खुफिया विंग समेत कई IPS अफसरों को किया इधर-उधर
CM Vijay transfers 10 IPS officers: तमिलनाडु सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए खुफिया विंग सहित 10 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है. बी. बाला नागा देवी को चेन्नई साइबर क्राइम विंग का डीजीपी बनाया गया है, जबकि राजीव कुमार को ट्रेनिंग विभाग का डीजीपी नियुक्त किया गया है. एस. डेविडसन देवासिरवथम और केए सेंथिल वेलन को अनिवार्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है. डीआईजी और एसपी स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं. चेन्नई की खुफिया, सुरक्षा और सीआईडी इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है. सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया गया है.