थलापति विजय ने चल दिया बड़ा दांव, TVK के सभी 107 विधायक दे देंगे इस्तीफा, अगर…तमिलनाडु में नया ट्विस्ट

थलापति विजय ने चल दिया बड़ा दांव, TVK के सभी 107 विधायक दे देंगे इस्तीफा, अगर…तमिलनाडु में नया ट्विस्ट
Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में सियासी उठापटक जारी है. टीवीके की सरकार पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. तमिलनाडु के राज्यपाल दो बार थलापति विजय को उल्टे पांव वापस भेज चुके हैं. अब तक उनकी पार्टी टीवीके को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है. राज्यपाल बहुमत वाला नंबर देखना चाहते हैं. इस बीच थलापति विजय ने बड़ा दांव चल दिया है, जिससे तमिलनाडु की सियासत में हड़कंप मच गया है.