...तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, वंदे मातरम के 6 श्लोक पर क्यों भड़का मुस्लिम लॉ बोर्ड, बताया - इस्लाम के खिलाफ
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि बल प्रयोग से देश की एकता मजबूत नहीं हो सकती है. जबरन एकरूपता थोपना बहुत भारी और डरावना कदम है. सरकार को धार्मिक मुद्दों का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करना चाहिए. सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले फैसलों से सरकार को बचना चाहिए. अगर यह फैसला वापस नहीं हुआ तो बोर्ड सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा.