तेलांगना आरटीसी बसों की नंबर प्लेट पर आखिर क्यों लिखा होता है Z? जानें वो 94 साल पुराना किस्सा

तेलांगना आरटीसी बसों की नंबर प्लेट पर आखिर क्यों लिखा होता है Z? जानें वो 94 साल पुराना किस्सा
Hydertabad News : तेलंगाना की RTC बसों की नंबर प्लेट पर Z अक्षर निजाम मीर उस्मान अली खान की मां ज़हरा बेगम के सम्मान में रखा गया, यह परंपरा 1932 से आज तक जारी है. बताया जाता है कि निजाम मीर उस्मान अली खान अपनी मां से बेहद प्रेम करते थे. उनकी इच्छा थी कि पूरी बस सेवा का नाम ही ज़हरा बेगम के नाम पर रखा जाए. हालांकि तत्कालीन मंत्रियों और सलाहकारों ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना कर दिया.