तीन करोड़ खर्च होने के बाद स्नान के लायक नहीं बना रामघाट, आस्था पर चोट कर रहा गंदा नाला, जाने
मऊ जनपद में करोड़ों रुपए खर्च कर घाटों का सुंदरीकरण तो करा दिया गया, लेकिन घाटों के बीच से बह रहा गंदा नाला अब श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट पहुंचा रहा है. करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए दो प्रमुख घाट आज भी नगर के गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटों के बीच से पूरे कस्बे का गंदा पानी नदी में गिरता है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान और पूजा-पाठ करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.