ताजमहल देखने जाते हैं? तो आगरा की इन छुपी हुई जगहों को भी जरूर देखें, खूबसूरती देख रह जाएंगे दंग
आगरा का नाम आते ही सबसे पहले ताजमहल याद आता है, लेकिन इस शहर में इसके अलावा भी कई ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतें मौजूद हैं. मुगलकाल से जुड़ी ये धरोहरें अपनी अनोखी वास्तुकला, इतिहास और शांत वातावरण के लिए जानी जाती हैं. इनमें कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में आज बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती किसी बड़े पर्यटन स्थल से कम नहीं है.