तय कर लें आपको किसका साथ देना है! आतंकवाद पर अजीत डोभाल की दो टूक, कहा- नहीं चलेगा दोहरा मापदंड
अजित डोभाल ने मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर दुनिया दोहरा रवैया नहीं अपना सकती है. डोभाल ने जिम्मेदार देशों से आतंकवाद को समर्थन देने वालों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की अपील की है. उन्होंने वैश्विक सुरक्षा संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर बल दिया है.