तमिलनाडु में थलापति विजय की शपथ पर सस्पेंस, राज्यपाल ने मांगा बहुमत का सबूत; नंबर गेम बिगाड़ेगा खेल?
TVK Vijay meets TN Governor: तमिलनाडु की सियासत में 'थलपति' विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस गहरा गया है. 108 सीटें जीतने वाली टीवीके (TVK) ने सरकार बनाने का दावा तो पेश किया है, लेकिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने बहुमत के जादुई आंकड़े यानी 118 विधायकों के समर्थन पर स्पष्टता मांगी है. वर्तमान में विजय के पास कांग्रेस के साथ मिलकर 112 विधायकों का ही साथ है.