तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी जॉइन करने के लिए विपक्ष के विधायक लगातार इस्तीफा क्यों दे रहे हैं?

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी जॉइन करने के लिए विपक्ष के विधायक लगातार इस्तीफा क्यों दे रहे हैं?
तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों कुछ ऐसा हो रहा है जो पिछले 60 सालों में कभी नहीं देखा गया. अभी अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं, और मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगी है.